नई दिल्ली : दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला गाँधी द्वारा आप के साथ गठबंधन को खारिच किये जाने के बाद दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। गठबंधन की कोशिशों पर पानी फिरने के बाद केजरीवाल ने ये तक कह डाला कि कांग्रेस-भाजपा में गुप्त समझौता है। केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि अफवाहें हैं कि कांग्रेस का भाजपा के साथ गुप्त समझौता है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘ऐसे समय में जब पूरा देश मोदी-शाह की जोड़ी को हराना चाहता है, कांग्रेस उसकी मदद कर रही है बीजेपी विरोधी वोट बांटने में। अफवाहें हैं कि कांग्रेस का भाजपा के साथ गुप्त समझौता है। दिल्ली तैयार है कांग्रेस-भाजपा के गठबंधन से लड़ने के लिए। लोग इस अपवित्र गठबंधन को हरा कर रहेंगे।
आप की प्रेस कांफ्रेंस में गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से देश भर में कांग्रेस स्वतंत्र उम्मीदवार खड़े करने पर उतारू है, ये संशय पैदा करता है कि कांग्रेस, बीजेपी के साथ अघोषित रूप से मदद करने के लिए तैयार है।’ गोपाल राय ने कहा, ‘जनता इस बार कांग्रेस-बीजेपी के इस अघोषित गठबंधन का जवाब देगी।’