नई दिल्ली : केंद्र सरकार के फैसले के अनुसार GST यानि वस्तु एवं सेवा कर 1 जुलाई से पुरे देश भर में लागू होने जा रहा है। लगभग सभी राज्यों ने भी इसके लिए केंद्र सरकार को सहमति दे दी है। इसी बीच GST के लागू होने से पहले इनका असर बाज़ारों में देखने को मिल रहा है। मार्किट में कई चीजों पर बम्पर छूट दी जा रही है। वहीँ हम आपको बताने जा रहे हैं कि GST लागू होने के बाद किन चीजों की कीमतों में गिरावट होगी।
आपको बता दें कि 1 जुलाई से GST लागू होने के बाद से आम लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है, कारण ये कि GST लागू होने के बाद दिनक जरूरतों की सामानों पर इसका असर देखने को मिलेगा और इनकी कीमतों में गिरावट होगी, जैसा कि टैक्स स्लैब से पता चलता है और इसका असर आम जन-जीवन पर देखने को मिलेगा।
घरेलू और दैनिक सामान जैसे कि – नोट बुक, एलपीजी, एल्यूमीनियम फॉइल, इंसुलिन, अगरबत्ती आदि सस्ते हो जाएंगे। इन पर लगने वाला कर काफी कम हो जाएगा और इससे हर किसी को कई सारे टैक्स देने के बजाय एक ही टैक्स देना होगा। घरेलू सामग्रियों पर जीएसटी लागू होने के बाद रहत मिलने की संभावना है। इसे लागू होने के बाद, मिल्क पाउडर, दही, छाछ, शहद, डेयरी स्प्रेड, चीज, चाय, चावल, गेंहू व मसाले आदि सामान सस्ता हो जाएगा।
नए कर के आने के बाद मूंगफली तेल, पाम तेल, सूरजमुखी तेल, नारियल तेल, सरसों का तेल, चीनी, पाल्मीरा गुड़, चीनी मिठाई, पास्ता, स्पेगेटी, मैक्रोनी, नूडल्स, फल और सब्जी आइटम, कई खाद्य उत्पादों जैसे – अचार, मुरुब्बा आदि पर भी कीमतें गिर जाएगी।
फ्लाई राख ईटें, करेक्टिव स्पेक्टल्स के ग्लासेस, एलपीजी स्टोव, स्पून, फोर्क, लैडल्स, केक सर्वस, फिश, चाकू आदि पर भी कर दर कम होगी और ये लोगों को सस्ती कीमतों पर मिलेंगे।