महाराष्ट्र बोर्ड : ये मशहूर अभिनेत्री भी हुई 10वीं पास, देखिए इनकी मार्कशीट

मुम्बई : महाराष्ट्र बोर्ड ने आज 10वीं के परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिये। आपको बता दें कि इस बार महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की बोर्ड एग्जाम में रिंकू राजगुरु भी शामिल हुई थी। अगर आपको नाम याद न हो तो बात दें कि रिंकू राजगुरु ने सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ में आर्ची का रोल निभाया है। ये फ़िल्म इतनी हीट हुई कि लोग रिंकू को आर्ची नाम से जानने लगे।

फ़िल्म में काम करने के बाद उसे जो लोकप्रियता मिली, उसके कारण उनका स्कूल जाना मुश्किल हो गया। रिंकू ने एक भी क्लास अटेंड नहीं किया, लेकिन खुशी की बात ये है कि 10वीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ पास हो गयी। रिंकू को 10वीं 66.40 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं।

गौरतलब है कि रिंकू जब आठवीं में थी, उसी समय उनको इस फ़िल्म के लिए आफर किया गया था। मूवी इस कदर हीट हुई कि रिंकू रातों-रात सेलिब्रिटी बन गयी। रिंकू की 10वीं के परिणाम पर देश भर की निगाहें टिकी हुई थी।

आर्ची के मार्क्स

मराठी – 83/100, हिंदी – 87/100 गणित – 48/100, अंग्रेजी – 59/100, विज्ञान – 42/100, समाजशास्त्र –  50/100

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *