अमित कुमार की रिपोर्ट
मैनाटाँड़ (पश्चिम चंपारण) :- मैनाटाँड़ गांव में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बिन्दु राम का 25 वर्षीय पुत्र शिवराज राम था। घटना रविवार की अहले सुबह की है। घर में कोलाहल तब मचा जब उसकी मां सुबह उसे जगाने के लिए पहुंची तो लड़के का शव लटका था।
अचानक शव देखकर शोर गुल शुरू शुरू हो गया। ग्रामीण सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लड़का एक लड़की से प्रेम करता था, जो परिवार वालों को मंजूर नहीं था, जिसकी वजह से परिवारिक कलह बढ़ गया। इससे तंग आकर लड़का ने फांसी लगा ली। इधर बता दें कि इस घटना के बारे में मैनाटाँड़ पुलिस को सुचना मिली है लेकिन बीते चार दिन में कोई कार्रवाई नहीं हुई।