संतोष यादव की रिपोर्ट :
सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कादीपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन बीआर सी प्रांगण में पर्यवेक्षक जय प्रकाश वर्मा और चुनाव अधिकारी उमेश यादव व प्रदीप नारायण झा के देखरेख में जनपदीय कार्यसमिति के संरक्षक अमर बहादुर त्रिपाठी,मंत्री डॉ हृषिकेश भानु सिंह ,प्रवक्ता निज़ाम खान ,उपाध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय ,के मौजूदगी में तथा 276 डेलीगेट शिक्षक- शिक्षिकाओं उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री ,संयुक्त मंत्री ,तथा कोषाध्यक्ष पदों के लिये क्रमशः रणविजय सिंह,आनन्द त्रिपाठी,सुरेश चंद्र पाल,श्रीकांत यादव ,विनोद कुमार ने एक एक सेटों में नामांकन पत्रों को दाखिल किया।
नामांकन पत्रों की जांच की गई जो वैद्य पाए गए। निर्धारित समय पर किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस लिया अतः चुनाव पर्यवेक्षक ने जय प्रकाश वर्मा ने रणविजय सिंह को अध्यक्ष, आनन्द त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेशचन्द्र पाल को मंत्री,श्रीकांत यादव संयुक्त मंत्री ,विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित करने घोषणा किया गया। जिसका सभी डेलीगेटों ने हाथ उठाकर करतल ध्वनि से स्वागत किया। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था हेतु भारी पुलिस बल मौजूद रही।शिक्षिका सविता गौतम के पति की आकस्मिक निधन पर दो मिनट का सदन ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी तथा दुबेपुर के शिक्षक भास्कर पाण्डेय की कल सड़क दुर्घटना म गम्भीर रूप से घायल हो गए थे लखनऊ में इलाज चल रहा है उनके शीघ स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस मौके पूर्व अध्यक्ष प्रा शि संघ कादीपुर अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ,वीरेन्द्र नारायण मिश्र ,विनोद यादव ,अनिल यादव,डॉ अम्बिकेष प्रताप सिंह, अंजनी नन्दन पाण्डेय,सुभाष तिवारी,अमला सिंह,विनोद पाण्डेय, संदीप शर्मा,भानु प्रताप शर्मा,अकील हुसैन ,सफदर मेहंदी,मोहम्मद मोशिन, सुनील पाण्डेय, दिव्यांश विक्रम सिंह,विजय प्रताप यादव,उपेंद्र पाण्डेय,देवी प्रसाद पाल,वीरेंद्र नारायण मिश्र ने संचालन किया।अंत मे संरक्षक अमर बहादुर तिवारी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।