46वर्ष के हो जायेंगे अखिलेश यादव,धूमधाम से मनेगा जन्मदिन

चण्डीगढ़ । समाजवादी पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी का 46वां जन्मदिन 01जुलाई को पंजाब एवं चण्डीगढ़ में सादगी से मनाया जाएगा। इस अवसर पर अनाथालय में फल एवं मिठाइयाँ वितरण, वृक्षारोपण, मन्दिर में प्रार्थना जैसे कार्यकर्मो का आयोजन होगा। चण्डीगढ़ के समाजवादी नेता श्री राजेंद्रन चेटियार ने यह जानकारी दी है।

 

*वृक्षारोपण करेंगे कार्यकर्त्ता*

चेटियार ने बताया कि 01 जुलाई को माननिय अखिलेश यादव जी के जन्म दिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी चण्डीगढ़ प्रदेश के कार्यकर्त्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया जायेगा। अखिलेश यादव जी के स्वास्थ्य, दीर्घजीवन के साथ भविष्य की राजनैतिक सफलताओं के लिए कार्यकर्त्ता मन्दिर में प्रार्थना के बाद केक काट कर एवं मिठाई खिलाकर कर खुशियाँ मनाएंगें। अखिलेश यादव के जन्मदिन के आयोजन को लेकर नौजवानों में भारी उत्साह है। नौजवानों का मानना है कि अखिलेश जी उनके प्रेरणा स्रोत हैं।

 

*अनाथालय में फल एवं मिठाइयाँ बाटेंगे*

राजधानी चण्डीगढ़ में समाजवादी पार्टी चण्डीगढ़ प्रदेश के कार्यकत्र्ता केक काटकर जन्म दिन मनाएंगे। यहां केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी जाएगी। उसके बाद समाजवादी नेता डॉ. विक्रम यादव, त्रिलोकी कुमार अम्बेडकर, राधेश्याम यादव, प्रो. नछतर सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्त्ता अनाथालय जाकर बच्चों को फल एवं मिठाई खिलाकर खुशियाँ मनाएंगे।

 

 

 

*टैग लाइन*

 

समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा मनाया जायेगा अखिलेश यादव का जन्मदिन

 

अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाएंगे कार्यकर्त्ता

 

केक काट कर मनाएंगे अखिलेश यादव का जन्मदिन

 

वृक्षारोपण कर मनाएंगे अखिलेश यादव का जन्मदिन

 

अनाथालय में मनाएंगे अखिलेश यादव का जन्मदिन।

About Hindustan Headlines

Check Also

दिल्ली : पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, एके-47, हैंड ग्रेनेड बरामद, स्पेशल सेल की आतंकी से पूछताछ जारी

दिल्ली : पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, एके-47, हैंड ग्रेनेड बरामद, स्पेशल सेल की आतंकी से पूछताछ जारी

रिपोर्ट : सलिल यादव   आईएसआई ने दिल्ली समेत पूरे देश में हमलों के लिए …

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *