नई दिल्ली : पुराणों में हमारी जिन्दगी और हमारी रोज़ की दिनचर्या से जुडी कई राज़ वर्णित हैं, जिससे मनुष्य किसी न किसी रूप में लाभान्वित होता रहता है। हिन्दू धर्म के पुरानों में से एक पुराण है, जिनका हिन्दू धर्म में बड़ा महात्मय है, नाम है गरुड़ पुराण। हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए गरुड़ पुराण का पाठ करवाया जाता है और इस पुराण को मृत्यु से भी जोड़ा जाता है।
गरुड़ पुराण में जिक्र किया गया है कि अगर आपको गहर से निकलते ही रस्स्ते में दो चीजें दिख जाये तो ये आपके लिए शुभ संकेत है और इन चीजों को देखने के बाद आप ये मानकर चल सकते हैं कि आपका बुरा वक्त ख़त्म होने वाला है।
यदि आप कहीं जा रहे हैं और अगर आपको रास्ते में फसलों से भरे खेत दिख जाएं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में अगर आपको पके हुए खेत दिख जाएं, मतलब जिन खेतों में फसले पक गई हो तो आपको लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
दिनभर में किसी एक समय पर भी अगर आपने गोधूलि देखा है तो आपको किसी भी काम का कई गुना अधिक पुण्य मिलेगा। जब गाय किसी जगह को खरोंचती है तो उस जगह से जो धूल निकलती है, उसे गोधूलि कहते हैं और इसे भी पवित्र माना जाता है।