एक ऐसा झील, जिसमें मौजूद अरबों के खजाने की सुरक्षा में तैनात हैं नाग देवता, जानिए

नई दिल्ली : प्रकृति हमेशा से रहस्यमयी रही है और मानवों के लिए जिज्ञासा का केंद्र रही है। इसी जिज्ञासा के वशीभूत होकर मनुष्यों ने प्रकृति के कई अनसुलझे रहस्यों को सुलझा लिया है, लेकिन अब ऐसे प्राकृतिक रहस्यों की फेहिरस्त काफी लंबी है, जिनका पार पाना मनुष्यों के लिए मुश्किल है। आज हम आपको एक ऐसे झील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें अरबों का खजाना मौजूद है, जिसकी सुरक्षा में स्वंय नाग देवता मौजूद हैं।

देवभूम‌ि ह‌िमाचल के मंडी ज‌िले में आपको एक ऐसा झील भी द‌िखेगा ज‌िसमें ऊपर से ही आपको रुपये और सोने, चांदी के स‌िक्के चमकते नजर आएंगे। इस झील के बारे में कहा जाता है क‌ि इसमें करोड़ों का खजाना है। कई लोग इस खजाने को पाने की हसरत ल‌िए यहां आए लेक‌िन इसे पाने में कोई कामयाब नहीं हो पाया।

इस झील के बारे में ऐसी मान्यता है क‌ि भीम ने इस झील का न‌िर्माण क‌िया जो पाताल से जुड़ा हुआ है। इस झील के पास बाबा कमरुनाग का मंद‌िर है ज‌िसे वर्षा का देवता माना जाता है। बाबा के नाम से ही यह झील कमरुनाग के नाम से जाना जाता है।

हर साल 14 और 15 जून को बाबा कमरुनाग का दर्शन भक्तों को प्राप्त होता है। इनके दर्शन के लिए लोग रोहांडा नामक स्थान से 8 किलोमीटर घने जंगल और पहाड़ों की कठिन चढ़ाई पूरी करके आते हैं। रोहांडा हिमाचल प्रदेश के मण्डी नामक स्थान से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है।

 

 

 

About Kanhaiya Krishna

Check Also

भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन, परशुराम-लक्ष्मण संवाद देख दर्शक हुए भाव-विभोर

विजयनाथ चक्रवर्ती की रिपोर्ट बस्ती : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओ को जन-जन तक …

द्वापर काल से ही अस्था व विश्वास का केन्द्र है माँ अहोरवा भवानी का मन्दिर, माता कुन्ती के साथ पांडवो ने की थी पूजा अर्चना

राम धीरज यादव की रिपोर्ट : अमेठी : ऐतिहासिक व पौराणिक मन्दिर माँ अहोरवा भावानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *