बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने की शिरकत, पार्टी में लगाया चार चांद

मुंबई (द्वारकेश बर्मन) : अनिल कपूर की लाडली बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर शादी के बंधन में बंध गई। उन्होंने लंबे से रिलेशनशिप में रह रहे आनंद आहूजा से शादी से रचाए। शादी की सभी रस्में काफी धूमधाम से मनाई गईं। वहीं रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के दो खानों ने मानों पार्टी का रंग और भी गहरा कर दिया हो। हम बात कर रहे हैं सलमान खान और शाहरुख खान की।



शाहरुख ने किया जमकर डांस:

जहां सलमान खान गाना गा रहे हैं, वहीं शाहरुख खान उनके साथ डांस कर रहे हैं। सलमान खान और शाहरुख खान के साथ अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि बेटी सोनम की शादी में अगर किसी ने सबसे ज्यादा डांस किया तो थे पिता अनिल कपूर। इस पार्टी में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे थे।




सलमान ने गाया गाना:

सोनम की रिशेप्सन पार्टी में सलमान ने गाना गाया। सलमान पार्टी में काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। वह अपनी फिल्म का गाना ‘आज की पार्टी मेरी तरफ से…’ गाते नजर आए। सलमान पार्टी में काफी खुश नजर आने के साथ ही काफी इंज्वाय भी कर रहे थे।




इस दौरान दोनों खान का एक वीडियो सोशसल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियों में दोनों के फैंस को उन्हें एक साथ एक फ्रेम में देखना काफी पसंद आया। इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोनम की शादी में परिवार के अलावा कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, करीना कपूर, सैफ अली खान सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।




About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *