दिलीप कुमार की रिपोर्ट :
बाराबंकी : विकास खंड दरियाबाद के ग्राम भैसाैली निवासी व डॉ राम मनाेहर लाेहिया अवध विश्वविद्यालय में बीए के प्रतिभाशाली छात्र शिवराम यादव काे शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड में फैजाबाद मंडल का प्रभारी मनाेनीत किया गया है। शिवराम यादव के मंडल प्रभारी मनाेनीत हाेने से क्षेत्र के युवाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
प्राप्त विवरण के मुताविक शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र राजेश गुप्ता द्वारा ब्लॉक दरियाबाद के ग्राम भैसाैली निवासी डॉ राम मनाेहर लाेहिया अवध विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष के प्रतिभाशाली छात्र शिवराम यादव काे फैजाबाद मंडल का प्रभारी मनाेनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र राजेश गुप्ता ने अाशा व्यक्त की है कि शिवराम काे शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का फैजाबाद मंडल प्रभारी मनाेनीत हाेने से युवाओं काे नया बल मिलेगा और उनमें नये उत्साह का संचार हाेगा और यूथ ब्रिगेड काे मजबूती मिलेगी।