संतोष यादव की रिपोर्ट :
सुल्तानपुर : जिले की उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाइयों के त्रैवार्षिक अधिवेशन के पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार अखण्डनगर ब्लॉक इकाई का चुनाव प्रारंभ हुआ। ब्लॉक संसाधन केंद्र अखण्डनगर पर त्रैवार्षिक अधिवेशन के चुनाव पर्यवेक्षक विनोद यादव और चुनाव अधिकारी रणविजय सिंह और अरविंद पाण्डेय की देखरेख में तथा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, प्रवक्ता निज़ाम खान ,मंत्री हृषिकेश भानु सिंह ,उपाध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय की मौजूदगी में चुनाव का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
चुनाव में सभी डेलीगेटों ने प्रतिभाग किया। निर्वाचन प्रक्रिया के तय समय के अंदर अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मंत्री,संयुक्त मंत्री ,कोषाध्यक्ष प्रत्येक पद के लिये केवल एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। पर्चों की जांचोपरांत सभी नामांकन पर्चे वैध पाये गए। अधिवेशन में सम्मिलित समस्त शिक्षक डेलीगेटों ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष विजयप्रताप यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर, मंत्री संतोष कुमार आर्य, संयुक्त मंत्री धीरेंद्र राव, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र आदि सभी प्रत्याशियो में अपनी आस्था व्यक्त किया। ततपश्चात चुनाव पर्यवेक्षक विनोद यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की मंच से घोषणा की।
जिलाअध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने चुनाव की औपचारिकता के बाद अपने संबोधन में बताया कि कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद वीर सपूत नीलेश सिंह के राष्ट्र के लिये अपने प्राणों की आहुति देने से जहाँ समूचा राष्ट्र गौरवान्वित हो रहा है। वही हमारे समूचे शिक्षक समाज में उनकी पत्नी के दुःख को अपना दुःख मान रहा है। उनकी स्मृति तथा शोकसंतप्त परिवार को ईश्वर सामर्थ्य प्रदान करें। इस आशय के प्रस्ताव के साथ शोक सभा कर सदन ने दो मिनट की प्रार्थना की। चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों ने माला पहनने से मना कर दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय प्रताप यादव ने कहा आज प्रत्येक माला हम सब के गौरव और शौर्य के प्रतीक शहीद नीलेश सिंह को समर्पित है। निर्वाचन में रूद्र भानु सिंह, राजेश सिंह, देवेंद्र तिवारी, मूल चन्द्र तिवारी, भीम सेन, रवि गुप्ता, अमरेंद्र सिंह, धीरेंद्र ,राकेश,विजय कुमार ,शैलजा,हरिशंकर,रामधारी समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।