दो महीने से गायब नाबालिक लड़की मिली तो थी प्रेग्नेंट, घरवालों ने……

नई दिल्ली : बीते दो महीने पहले, 6 जुलाई को एक नाबालिक लड़की, जिसकी उम्र 13 वर्ष बताई जा रही है, अपने घर से आइसक्रीम खरीदने के लिए निकली थी, जिसके बाद वो रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। दो महीने बीत जाने के बाद अब जब लड़की अपने परिवार वालों के पास पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। लड़की तीन हफ्ते की प्रेग्नेंट है, जिसको लेकर लड़की के परिजनों के होश उड़े हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्‍धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं लड़की को काउंसलिंग के लिए एक एनजीओ भेजा गया है।

खबर के मुताबिक लड़की के गायब होने के बाद उसके पिता ने दो महीने तक उसकी बहुत खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसके पिता ने अखबार को बताया कि 12-15 लड़कों के एक ग्रुप ने उसे अगवा कर लिया था। वे लड़के दक्षिण-पूर्व दिल्ली में उनके घर के बगल में रहते थे।

वे लड़के अलग-अलग रेस्त्रां में काम करते हैं। जब पुलिस उसके गायब होने की मामले की जांच करने लगे तो वे सभी लड़के वहां से गायब हो गये। बाद में वे कोर्ट की शरण में गये और आज अपनी बेटी के वापस आने का श्रेय अदालत को ही देते हैं। इस मामले में एक संदिग्ध ने 10 जुलाई को साकेत कोर्ट में सरेंडर किया। उसे लड़की के साथ-साथ पकड़ा गया था और जब लड़की की मेडिकल जांच हुई तो उसे गर्भवती पाया गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

 

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *