नई दिल्ली : साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और नंदामुरी कल्याणराम के पिता नंदामुरी हरिकृष्णा एक सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। 61 वर्षीय नंदामुरी हरिकृष्णा आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के जीजा और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के बेटे थे। घटना के बाद जूनियर एनटीआर और नंदामुरी कल्याणराम अस्पताल पहुंचे, जहाँ वे दोनों बदहवास और रोते हुए नज़र आये।
जानकारी के मुताबिक हरिकृष्णा आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक प्रशंसक की शादी में भाग लेने जा रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार हरिकृष्णा ही चला रहे थे और हादसा नालगोंडा राजमार्ग पर हुआ। सड़क हादसे के बाद उन्हें गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद नंदामुरी हरिकृष्णा को अस्पताल ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Check Also
Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …