नरकटियागंज में हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

अशरफ जमाल की रिपोर्ट :

नरकटियागंज : मुस्लिम समाज का महा पर्व ईद उल फ़ितर पुरे भारत में आज धूम धाम से मनाया गया। नरकटियागंज में यह अद्भुत नज़ारा देखने के काबिल था। नरकटियागंज शहर के विभिन्न जगहों में ईद की नमाज़ अदा की गयी और देश में अमन शांति स्थापित होने एवं हिन्दू मुस्लिम भाई चारे के लिए दुआ की गयी। बाजार वाली ईदगाह में 7:30 बजे ,दिउलिया में 7:45 बजे, नंदपुर ईदगाह में प्रातः 8:00 बजे एंव धुमनगर ईदगाह में नमाज़ अदा की गयी। शिकारपुर थाना के प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिस बल के साथ ईदगाह पर दिखे ।

मुसलमानों के अनेकों त्योहारों में ईद का महत्व बहुत है। इस त्योहार को महापर्व के रूप मनाया जाता है। चूँकि यह पर्व रमज़ान जैसे पवित्र महीने में पुरे एक महीने रोज़ा(उपवास)के बाद आता है। एक महीने दिन में भूखा रहने के बाद आज से दिन मे खाने-पीने पर कोई धार्मिक पाबन्दी नहीं है। आज के दिन सुबह सबेरे अच्छे अच्छे कपडे पहन कर खुशबु लगाकर युवा बूढ़े बच्चे ईदगाह की ओर जाते हैं। ईद की नमाज़ अदा करने के बाद गले मिल के एक दूसरे को बधाई देते हैं और एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाने का भी रिवाज है।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

SSR-Case

SSR Case : CBI जांच को Supreme Court की हरी झंडी, सेलेब्स ने जताई खुशी

नई दिल्ली – बॉलीवूड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत की कथित आत्महत्या के मामले (SSR CAse) …

BSEB 10th Result 2020

BSEB 10th Result 2020 : बिहार बोर्ड के बयान से ख़त्म हुआ सस्पेंस

पटना : बिहार बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट (BSEB 10th Result 2020) को लेकर जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *