साजिद अंसारी और रामलाल साहनी की रिपोर्ट :
मिर्ज़ापुर : उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक हिंदू मंदिरों में मां विंध्यवासिनी की पावन नगरी में आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर माता विंध्यवासिनी की पावन नगरी में लाखों की संख्या में भक्तों ने गंगा स्नान कर आस्था की डुबकी लगाते हुए मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन पूजन करने के साथ गांव भागदेवर महुआरी कला स्थित देवराहा हंस बाबा के लाखों की संख्या में गुरु भक्तों ने गुरु स्थान पर मत्था टेका।
प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक हिंदू मंदिरों में मां विंध्यवासिनी की पावन नगरी में आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर माता विंध्यवासिनी की पावन नगरी में लाखों की संख्या में भक्तों ने गंगा स्नान कर आस्था की डुबकी लगाते हुए मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन पूजन करने के साथ गांव भागदेवर महुआरी कला स्थित देवराहा हंस बाबा के लाखों की संख्या में गुरु भक्तों ने गुरु स्थान पर मत्था टेका। अपने गुरु को अंग वस्त्र, मिठाई, फल समेत अर्थदान समर्पित कर गुरु भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय क्षेत्र वासी समेत भारत के कोने-कोने से आए हुए गुरु भक्तों ने अपने गुरु समक्ष भजन भजन कीर्तन कर आध्यात्मिक गुरु कृपा की दुनिया में अपने गुरु के प्रति भाव विभोर होकर नाचते गाते नजर आए।