प्रेमी ने अपने जन्मदिन पर प्रेमिका का किया खून, खुद भी लगा ली फांसी

वाराणसी : यूपी के जनपद वाराणसी से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक लड़के ने एक लड़की की की गला दबा कर हत्या कर दी। जिस लड़की की हत्या की गयी है वो लड़के की प्रेमिका बताई जा रही है। प्रेमिका को मारने के बाद प्रेमी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि घटना के दिन ही लड़के का जन्मदिन भी था।

मामला शिवपुर थानाक्षेत्र का है। हटिया इलाके के रहने वाले कोचिंग टीचर सुभाष प्रजापति (24) ने गर्लफ्रेंड रानी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुभाष घर पर बने एक सिंगल कमरे में रहकर बीएचयू एमए की पढ़ाई करता था। रानी ने काशी विद्यापीठ से एमए करके बीएचयू से एमफिल के लिए एंट्रेस दिया था। रानी की छोटी बहन को सुभाष कोचिंग पढ़ाता था। सुभाष की मां दोपहर में जब खाना के लिए बुलाने गई और दरवाजे को धक्का दिया तो अंदर मंजर देखकर बदहवास हो गई।

दरसअल मृतक सुभाष अपने प्रेमिका रानी के छोटी बहन को ट्यूशन पढ़ाने जाया करता था। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा था। जिस दिन सुभाष ने इस घटना को अंजाम दिया उस दिन उसका जन्मदिन था और उसके अपने घर पर पहले ही बता दिया था की वो आज दोस्तों के साथ पार्टी में इंज्वाय करेगा। लेकिन सुभाष ने ये कदम क्यों उठाया, यह अभी भी रहस्य बना हुआ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

About Kanhaiya Krishna

Check Also

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला …

UP के फिरोजाबाद में जमीन की तकरार में पुलिस टीम पर अटैक व फायरिंग, 6 पुलिसकर्मी हुए घायल

फिरोजाबाद: उत्तरप्रदेश में पुलिस के इकबाल को लगातार चुनौती मिल रही है। कानपुर के चौबेपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *