बेतिया : भाजपा द्वारा सबका साथ-सबका विकास सम्मेलन, महिलाओं को दिए गए गैस के कनेक्शन

सतेंद्र पाठक की रिपोर्ट

बेतिया : प0 चंपारण बेतिया के नगर भवन में भाजपा एवं इंडियन आयल कारपोरेशन द्वारा सबका साथ सबका विकास सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रामकृपाल सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू देवी, बेतिया सांसद डॉ0 संजय जयसवाल, सांसद सतीशचन्द्र दुबे, नोतन विधायक नरायण प्र0 एवं रामनगर विधायक भागरथी देवी ने संयुक्त रूप से दी प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडे ने किया। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री राम कृपाल सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से टेली फ़िल्म प्रोजेक्टर द्वारा केंद्र सरकार द्वारा जारी योजना को दिखाया जा रहा है। राज्य की समस्या को अधिक महत्व देते हुए पहले के अपेक्षा 42 प्रतिशत देने का कार्य किया है। सरकार कई आई कई गई लेकिन भाजपा पार्टी एवं प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने कई योजना एवं देश की हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का कार्य किया है। सैनिको के लिए भी कई कार्य किये है जो आज तक कोई सरकार नही किया होगा।देश को शसक्त एवं आर्थिक पूर्ण करने के लिए जीएसटी बील लागू किया। जो काले धन रखने , नक्सल आदि के कमर तोड़ने का कार्य नोट बन्दी कर के किया है। वहीं बिहार सरकार पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सबसे अधिक विरोध किया था। लेकिन उनका जवाब भारत की जनता का समर्थन ने उनका जबाब दे दिया। आने वाले दिनों में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार में हमें पूर्ण बहुमत मिलेगी। प्रधानमंत्री की नीति के संवैधानिक मान्यता प्राप्त होगा। देश में एक कोई आवास योजना दिया जा रहा है जिसमें बिहार में 16 लाख मकान की स्वीकृति मिल गई है। जिसकी केंद्र सरकार द्वारा कुल राशि 20 हजार करोड़ की है। वहीं बिहार में मिलने वाली राशि 20 लाख 32 हजार रुपया स्वीकृत किया गया है। लेकिन सुशासन बाबू के कान तक जू भी नही रेंग रहा है। वही इन्होंने केंद्र सरकार की सभी योजना पर अपने सम्बोधन द्वारा प्रकाश डालते हुए कहा की 13 हजार गाँवो में विधुतीकरण कर दिया गया है। आने वाले 2018 तक भारत के सभी कोने में एवं हर घर में विधुत होगी।

सभा को सम्बोधन करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू देवी ने कहा की 70 वर्ष तक शासन करने वाले आज तक कुछ नहीं किया। भाजपा 3 वर्ष के कार्यकाल होते ही 60 वर्षों से राज करने वाले सवाल पूछते हैं। भाजपा द्वारा 92 योजनाओं के तहत गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं जारी किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण उज्वला योजना ताज कई तरह सिंह गरीबों को दिया जा रहा है। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं नरेंद्र मोदी कि सोच से ही गरीबों की विकास किया जा रहा है। आज हर घर में बिजली हर, घर में गैस चूल्हा, जनधन योजना आदि सहित कई योजनाएं दिए जा रहे हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम के तहत भाजपा के 3 वर्ष के कार्यकाल को दर्शाया जा रहा है। भाजपा ने हमेशा गरीबों के हित में कदम बढ़ाया है और गरीबों का विकास किया है। लेकिन बिहार को बर्बाद करने की नीति लालू और नीतीश सरकार की है। चाहे गरीबों की विकास की बात हो या अवसर पदाधिकारियों की बदली के सब में भ्रष्टाचार है। किन सरकार द्वारा बिहार को मिलने वाली योजना को भेज बिहार सरकार द्वारा धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। वह जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। आज इस कार्यक्रम में कई घरों के लिए उज्ज्वला योजना के तहत उनको गैस की सुविधा दी जाएगी। जिससे महिलाओं को कष्ट नहीं होगा। उन्हें भी विश्वास होगा कि सरकार जो कह रही है वह कल भी रही है।

वहीं क्षेत्रीय प्रभारी प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि देश के अंदर कौरव और पांडव, राम और रावण, सत्य और असत्य, धर्म और अधर्म की लड़ाई हो रही है। चारों ओर भ्रष्ट लोग महागठबंधन बनाए हैं। जो 60 वर्ष शासन करने के बाद भी इस गरीब को 60 वर्ष में कोई सुविधा गरीबो को नहीं दिया। क्या उसके लिए महागठबंधन लड़ रही है। भाजपा पार्टी नरेंद्र मोदी गरीबों के हित की है। गरीबों की समस्या को देखते हुए कई योजना सुचारु रुप से जारी किए हैं। बिहार में घूसखोरी अपराध खोली भ्रष्टाचार कूट-कूट कर भरी हुई है। सात निश्चय योजना के तहत कोई भी कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है।

वही बाल्मीकि नगर सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि आज बिहार सरकार गांधीजी के नाम पर चंपारण सत्याग्रह से जुड़ी कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। लेकिन एक भी कार्य बिहार में गांधी जी के विचार से नहीं मिल रहे हैं। आज पश्चिमी चंपारण जिला में 18 ब्लॉक में 3 डिग्री कॉलेज है। अच्छी पहाड़ियों के लिए बाहर यहां के विद्यार्थी बाहर पलायन कर रहे हैं और इसका सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम किस तरह 3 वर्ष पूर्ण होने पर या जनता को दिखाया जा रहा है कि भाजपा द्वारा कौन-कौन सी योजना है दिया जाता है। जो राज्य सरकार धरातल पर नहीं दिखा रहा।

सभा को संबोधित करते हुए रामनगर विधायक भागीरथी देवी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के कार्यकलाप से हैं। महिला ताकतवर हो गई है। महिला कमा रही है और घर भी चला रहे हैं। आने वाले दिनों में गरीबी हटाने के लिए हमेशा जूझते रहने वाले भाजपा पार्टी 3 वर्ष में हैं। गरीबों के हित के लिए बहुत सी योजनाएं जारी किए हैं। जिसका लाभ सीधे गरीबों को प्राप्त हो रहा है।

वही सभा को संबोधित करते हुए नौतन विधायक नारायण प्रसाद साह ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 3 वर्ष के कार्यकाल को अवगत कराने के लिए कार्यक्रम आयोजित है। पूर्व के कोई सरकार जो 7 वर्ष से शासन किए हैं घोटाले किए हैं। चाहे वह कोयले का हो या कुछ और का हो लेकिन गरीबों का विकास नहीं हुआ है। जनता सब जानती है। आने वाले समय में जनता ही नीतीश सरकार का जवाब दीजिए आज टेंशन के लिए जनता भटक रही है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा पेंशनधारियों की राशि राज्य सरकार को मुहैया करा दिया गया है।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

SSR-Case

SSR Case : CBI जांच को Supreme Court की हरी झंडी, सेलेब्स ने जताई खुशी

नई दिल्ली – बॉलीवूड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत की कथित आत्महत्या के मामले (SSR CAse) …

BSEB 10th Result 2020

BSEB 10th Result 2020 : बिहार बोर्ड के बयान से ख़त्म हुआ सस्पेंस

पटना : बिहार बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट (BSEB 10th Result 2020) को लेकर जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *