नई दिल्ली : प्यार में जूनून का होना अच्छी बता है, लेकिन उस जूनून के वशीभूत होकर खुद को दलदल में धकेल देना किसी बेवकूफी से कम नहीं है। कुछ लोग प्यार में धोखा खाने के बाद जहाँ पहले से जयादा संजीदा हो जाते हैं, वहीँ कुछ लोग हतोत्साहित होकर खुद की जिंदगी को तबाह कर लेते हैं। ताज़ा मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का है, जहाँ प्यार में धोखा खाने के बड़ा एक नाबालिक लड़की ने खुद को आग के हवाले कर लिया। गंभीर हालत में किशोरी का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।
लड़की की मां के अनुसार लड़का पड़ोस गांव में रहने वाला त्रिभुवन राठौर है। वह उसे अपने साथ भगाकर ले गया था। सात दिन तक साथ रखने के बाद घर से भगा दिया। इसके चलते उसकी बेटी ने आग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। पीड़ित लड़की और प्रेमी की मुलाकात दो साल पहले तेलीकोट में हुई थी। लड़का गांव में लगने वाले मेले को देखने आया था।
उसी दौरान लड़की से मुलाकात हुई। कुछ दिन तक दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। जब परिजन को इसकी भनक लगी तो लड़की ने उन्हें बताया कि वह लड़के से प्रेम करती है। इकलौती लड़की होने के चलते मां-बाप ने लड़की को कुछ नहीं कहा। इससे उसकी हिम्मत बढ़ी और वह उसके साथ भाग गई।
लड़की के पिता ने बताया कि महका गांव के रहने वाले त्रिभुवन से वह बहुत प्यार करती थी। जब उससे मेल-जोल बंद करने के लिए कहा गया तो लड़की ने अपने हाथ की नस काट ली। ऐसे में इकलौती बेटी की जिद के आगे उनको झुकना पड़ा।