आगरा : योगी सरकार भले हीं भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने और कठोर कार्यवाही की बात करती हो लेकिन ये बात महज़ बात ही प्रतीत होती है। अखिलेश सरकार की भ्रष्ट अधिकारियों पर मेहरबानी की बात कह कर सपा सरकार और अखिलेश यादव की कार्यशैली पर सवाल करने वाली बीजेपी भी सत्ता में आते हीं भ्रष्टाचारियों पर मेहरबान दिख रही है और भ्रष्ट अधिकारीयों की बाकायदा ऊँचे पदों पर ताजपोशी भी की जा रही है। आईये बताते हैं कि पूरा माज़रा किया है।
दरअसल यूपीडा के मुख्य अभियंता विश्व दीपक जिन्हें मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने विभाग के अंतर्गत आने वाले उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम (UPRNN) के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। विश्व दीपक वही इंजीनियर हैं जिनकी देखरेख में बने लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा CBI से करवाने की कार्यवाही की जा रही है।
विश्व दीपक की भूमिका हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार के मामले में न केवल संदिग्ध है बल्कि प्रदेश सरकार उसकी जांच भी करवा रही है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा उन्हें UPRNN जैसी शीर्ष निर्माण इकाई का प्रबंध निदेशक का प्रभार देना कतई संधिक्त प्रतीत होता है। दूसरे शब्दों में कहे तो केशव प्रसाद मौर्य के इस फैसले से समूची भाजपा को, आगरा एक्सप्रेस वे में हुए भ्रष्टाचार की जांच पूरी होने से पहले ही संदेह के घेरे मे खड़ा कर दिया है।