Chinese apps banned in India
Chinese apps banned in India

Chinese apps banned in India : TikTok सहित 59 चीनी ऐप पर सरकार ने लगाया प्रतिबन्ध

नई दिल्ली : भारत और चीन सीमा पर जारी तनाव (India China Border Dispute) के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 59 चाइनीज ऐप्स को देश में प्रतिबंधित (Chinese apps banned in India) कर दिया है। जिन 59 चीनी एप्लीकेशन पर सरकार ने प्रतिबन्ध लगाया है, उनमें TikTok, UC Browser और Beauty Plus जैसे पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं। मोदी सरकार (Modi Government) के इस फैसले को दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच चीन पर डिजिटल स्ट्राइक (Digital Strike) के रूप में देखा जा रहा है।

Tik Tok ban in India : भारत में बैन हुआ टिकटॉक

Tik Tok ban in India
Tik Tok ban in India

जिन 59 चीनी ऐप को सरकार ने प्रतिबंधित किया है, उसमें टिकटॉक (Tik Tok) भी शामिल है। बीते कुछ दिनों में भारत में ये ऐप तेज़ी से लोकप्रिय हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने इस ऐप को अपने मोबाइल में इनस्टॉल किया। इस ऐप के सहारे कई लोगों को प्रसिद्धि भी हासिल हुई और उन्हें पहचान मिली। लेकिन अब जबकि सरकार के द्वारा इसे प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है, तो जाहिर है ऐसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

आंकड़ों की मानें तो जहाँ विश्व भर में टिकटॉक यूजर्स की संख्या (TikTok Users In World) 1.5 अरब (1500 Million) है, वहीं सिर्फ भारत (TikTok Users In India) में इस ऐप के 130 मिलियन ऐक्टिव यूजर्स हैं। ये ऐप लोगों के लिए न सिर्फ मनोरंजन का जरिया है, बल्कि इस ऐप के जरिये कई लोगों को कामयाबी भी हासिल हुई है और वो कमाई भी करते हैं। देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच जक़ाब लोग अपने घरों में कैद थे, तो इस ऐप का जमकर उपयोग हुआ। कंपनी भारत में बड़े निवेश की तैयारी भी कर रही थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बैन करने का फैसला कर लिया है।

सरकार द्वारा इस ऐप को बैन किये जाने के फैसले से पहले ही टिकटॉक को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े होते रहे हैं। बड़ी संख्या में इस ऐप के जरिये अश्लीलता और भ्रामक वीडियो शेयर किये जाने की वजह से भी लोग इस ऐप को बैन किये जाने की मांग करते रहे हैं। इससे पहले 3 अप्रैल 2019 को मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) ने टिकटॉक को बैन करने का फैसला सुनाया था, लेकिन बाद में ये फैसला वापस ले लिया गया। लेकिन अब सीमा पर उपजे तनाव को के बीच सरकार ने इसे देश भर में प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है।

UC Browser Banned By India : यूसी ब्राउज़र पर भी लगा प्रतिबन्ध

UC Browser Banned By India
UC Browser Banned By India

जिन 59 चीनी ऐप को सरकार ने प्रतिबंधित किया है, उसमें यूसी ब्राउज़र (UC Browsere) भी शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक यूसी ब्राउज़र के जहाँ दुनिया भर में (UC Browser Users In World) 20 मिलियन यानी दो करोड़ यूजर्स हैं, वही सर भारत (UC Browser Users In India) में इस ऐप के 1.2 करोड़ यूजर्स हैं। अपने ब्राउज़र के जरिये UC अपने यूजर्स को न्यूज़ (UC News) भी उपलब्ध करवाता है, लेकिन अब इस ऐप को भी सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। हालाँकि समय-समय पर इस ब्राउज़र की प्राइवेसी (UC Browser Privacy) को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं, जिसके कारण भी इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते रहे हैं।

List of 59 Chinese apps banned by India

  1. TikTok
  2. Shareit
  3. Kwai
  4. UC Browser
  5. Baidu map
  6. Shein
  7. Clash of Kings
  8. DU battery saver
  9. Helo
  10. Likee
  11. YouCam makeup
  12. Mi Community
  13. CM Browers
  14. Virus Cleaner
  15. APUS Browser
  16. ROMWE
  17. Club Factory
  18. Newsdog
  19. Beutry Plus
  20. WeChat
  21. UC News
  22. QQ Mail
  23. Weibo
  24. Xender
  25. QQ Music
  26. QQ Newsfeed
  27. Bigo Live
  28. SelfieCity
  29. Mail Master
  30. Parallel Space
  31. Mi Video Call — Xiaomi
  32. WeSync
  33. ES File Explorer
  34. Viva Video — QU Video Inc
  35. Meitu
  36. Vigo Video
  37. New Video Status
  38. DU Recorder
  39. Vault- Hide
  40. Cache Cleaner DU App studio
  41. DU Cleaner
  42. DU Browser
  43. Hago Play With New Friends
  44. Cam Scanner
  45. Clean Master – Cheetah Mobile
  46. Wonder Camera
  47. Photo Wonder
  48. QQ Player
  49. We Meet
  50. Sweet Selfie
  51. Baidu Translate
  52. Vmate
  53. QQ International
  54. QQ Security Center
  55. QQ Launcher
  56. U Video
  57. V fly Status Video
  58. Mobile Legends
  59. DU Privacy

About Kanhaiya Krishna

Check Also

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

करतारपुर कॉरिडोर

74 साल बाद करतारपुर कॉरिडोर के जरिए मिले दो भाई, बंटवारे ने किया था अलग

1947 में जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो मोहम्मद सिद्दीक नवजात थे। उनका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *