संतोष शर्मा की रिपोर्ट :
बलिया : प्रियंका गाँधी के राजनीति में प्रवेश के बाद से ही राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। प्रियंका की राजनीति में एंट्री को राहुल की विफलता बताकर बीजेपी की तरफ से लागातार कांग्रेस पर हमले बोले जा रहे हैं। इसी क्रम में अब अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले बलिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने प्रियंका को खुली चुनौती दी है।
बलिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने प्रियंका को खुली चुनौती देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जहां से चुनाव लड़ेंगी मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा और पराजित कर के ही दम लूंगा। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि प्रियंका गांधी जहां से चुनाव लड़ेंगी अगर पार्टी मुझे स्पोर्ट करेगी तो वहां से चुनाव लड़ूंगा और पराजित करूंगा।
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि देश मे लंगोटी का सम्मान होता है चुनरी का नहीं। कांग्रेस के लोग चुनरी में व्यवपार करते हैं। विधायक यही नही रुके प्रियंका गांधी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो बलिया लोक सभा सीट से चुनाव लड़ कर दिखाए। कांग्रेस का कोई भी लड़ेगा तो वह उसे पराजित करने का काम करेंगे।