Big Breaking: दिल्ली के विजय विहार में सड़को का हाल बेहाल चारो ओर गंदगी का माहौल
Big Breaking: दिल्ली के विजय विहार में सड़को का हाल बेहाल चारो ओर गंदगी का माहौल

Big Breaking: दिल्ली के विजय विहार में सड़को का हाल बेहाल चारो ओर गंदगी का माहौल

Big Breaking: दिल्ली के विजय विहार में सड़को का हाल बेहाल चारो ओर गंदगी का माहौल
सड़को पर बड़े गड्ढे हादसों को देते दावत प्रशासन और जनप्रतिनिधि नहीं लेते सुध

दिल्ली के रोहिणी के विजय विहार इलाके की ये तस्वीरें आपको सोचने पर मज़बूर कर देंगी की ये देश की राजधानी दिल्ली है। हालाँकि वैसे तो दिल्ली सरकार दिल्ली को स्वच्छ और सूंदर करने का दमखम भरती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। ये जो आप तस्वीरें देख रहे है ये तस्वीरें दिल्ली के विजय विहार इलाके की है। जहाँ चारो और बस गंदगी का आलम है सड़के कूड़ेदान में तब्दील हो चुकी है। सड़को पर बड़े बड़े गड्ढे है जो हादसों को बुलावा देते है। इन सड़को देखकर ये बताना बड़ा मुश्किल है की ये राहगीरों के लिए बनाई गई सड़क है। यहाँ तो बस कूड़ा और कचरा ही पसरा है। लोगो को यहाँ से निकलने में भी बहुत परेशानी होती है बिना मुँह नाक बंद किये आप यहाँ से नहीं निकल सकते। और ये आज से नहीं बल्कि पिछले तीन सालो से यहाँ का यही हाल है। न तो प्रशासन कोई सुध लेती है और न ही जनप्रतिनिधि।

यहाँ के लोगो का कहना है की यहाँ के जनप्रतिनिधि तो जितने के बाद यहाँ कभी आये ही नहीं। आपको बता दे इस सड़क के दोनों और स्कूल है स्कूल में पड़ने वाले बच्चो को भी बहुत दिक्कत होती है सड़को पे पड़े गड्ढे हादसों को दावत देते है। न जाने क्यों प्रसाशन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे है। लोगो का केहना है उन्होंने पीडब्ल्यूडी को भी इस सम्बन्ध में शिकायत की लेकिन किसी ने भी इस पर कार्यवाही नहीं की हालात जस के तस है।

लोगो ने कहा क्षेत्र के विधायक ने यहाँ गड्ढे खुदवाये है लेकिन अभी तक इनको ठीक नहीं करवाया गया है। सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। इसका खामियाज़ाना आम जनता को भुगतना पड़ता है। लोगो का इस रस्ते से निकलना मुश्किल है।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Cuáles son los Beneficios de Unirse un sitio de citas ?

Durante 1860 hasta 1861, el Pony presente sirvió como correo servicio conectando la costa este …

How To Be A Sugar Daddy

Hai mai pensato a cosa piace essere Hugh Hefner? Non posso assisterti con il palazzo, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *