ज़मीर अंसारी की रिपोर्ट :
सोनभद्र : केरल के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शिवाजी शाखा ने बृहस्पतिवार को चोपन में राशि एकत्रित की। करीब 50 स्वयं सेवक हाथों में दान पेटी लेकर निकले और प्रत्येक दुकान और व्यापारियों के साथ ही जन सामान्य से अपनी स्वेच्छानुसार राशि एकत्रित की।
जिला प्रचार प्रमुख ओम प्रकाश ने बताया कि यह एक दिन का ही कार्यक्रम था। इसमें जितनी भी राशि एकत्रित हुई है उसे हम संघ के केरल प्रकल्प को भेजेंगे। उस राशि का उपयोग केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। बाढ़ के कारण लाखों लोग यहां बेघर हो गए हैं।
इन राशियों से संघ वहां बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों की सहायता करना चाहता है तथा पूरे देश में संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता इस में अपना सहयोग कर रहा है धन राशि एकत्रित करने में संघ के कई कार्यकर्ता सम्मिलित हुए जिनमें प्रमुख रुप से ओम प्रकाश, बिट्टू सिंह, सचिन तिवारी, संकेत, रोहित पटेल ,संदीप गिरी, प्रकाश मनीष, पाठक व संघ के कई कार्यकर्ताओं ने अपना समय देते हुए बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए धनराशि एकत्रित की।