नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां तेज़ हो गयी है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी ने 6 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बता दें कि दिल्ली में कुल 7 लोकसभा क्षेत्र हैं।
- पूर्वी दिल्ली से आतिशी मार्लेना
- उत्तर पूर्वी से दिलीप पांडे
- उत्तर पश्चिम से गुग्गन सिंह
- नई दिल्ली से बृजेश गोयल
- चांदनी चौक से पंकज गुप्ता
- दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा
पश्चिमी दिल्ली से किसी उम्मीदवार का एलान नहीं किया गया है। फिलहाल पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के प्रवेश वर्मा सांसद हैं। 2014 में हुए चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। इससे पहले अरविंद केजरीवाल कई मंचों से, कई बार कह चुके थे कि वो दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन को ‘लालायित’ हैं। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का बयान आया था कि उनसे अब तक इस बारे में कोई बात नहीं की गई है।